भोपाल में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल उपकरण कारोबारी के यहां छापा

भोपाल में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल उपकरण कारोबारी के यहां छापा। मेडिकल सर्जिकल सामान बनाने वाले राजेश गुप्ता के यहां सुबह-सुबह हुई छापामारी की कारर्वाई। साइंस हाउस ग्रुप बिल्डिंग के बाहर वाहनों का काफिला तथा सुरक्षा में तैनात आरपीएफ जवान। छापामारी के दौरान सीआरपीएफ के जवानों को सुरक्षा में तैनात किया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक सुबह-सुबह इतनी गाड़ियों और सुरक्षाकर्मियों को देखकर हैरान रह गए। फिलहाल आयकर की टीम बिल्डिंग के भीतर दस्तावेज और रिकॉर्ड की जांच कर रही है। अब तक आधिकारिक रूप से छापामारी की कार्रवाई की पुष्टि नहीं की गई है कि बिल्डिंग में छापा क्यों मारा गया है।