छीना झपटी कर वाहन छीनकर दहशत फैलाने वाले आरोपियो को थाना ऐशबाग पुलिस ने किया गिरफ्तार
राजधानी भोपाल के प्रभात चौराहे के पास मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात अपने दोस्त का इंतजार कर रहे निजी कॉलेज के छात्र के साथ मारपीट कर बाइक लूटने की घटना सामने आई… छात्र के साथ तीन बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया… मामले की जानकारी लगते ही पुलिस ने तत्काल कार्यवाही शुरू कर सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों को पकड़ने में सफलता हासिल की… तीनों आरोपियों में से एक आरोपी नाबालिक बताया जा रहा है… मामले पर एसीपी बिट्टू शर्मा ने कहा कि… जानकारी लगते ही पुलिस की 2 टीमों का गठन कर जांच की गई… सीसीटीवी कैमरे की मदद की मदद से आरोपियों की पहचान की गई.. पुलिस सीसीटीवी की मदद से जहांगीराबाद का बरखेड़ी पहुंची… जहां से जानकारी मिली कि एक आरोपी मोहम्मद अयाज को विट्ठल मार्केट में घूम रहा है… पुलिस ने आरोपी को पकड़ पूछताछ की तो आरोपी ने घटना में शामिल होने की बात स्वीकारी… आरोपी से पूछताछ में उनसे आरोपी समीर और एक सहित एक नाबालिक की भी जानकारी दी…आरोपी नशे के आदि है इसी को लेकर घटना को अंजाम दिया था।
