स्लग–टूरिज्म प्रेस कॉन्फ्रेंस

भोपाल में आज पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने एक प्रेस वार्ता में जानकारी दी जिसमें आने वाले 12 सितंबर से गांधीसागर फारेस्ट रिट्रीट और 5 अक्टूबर से श्योपुर कूनो टूरिजम का प्रारंभ हो रहा है यहां पहुँचने वाले पर्यटकों को किस तरफ से सुविधाओं के साथ साथ जंगल सफारी व अन्य सुविधाओं इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी गई इसमें टेंट सिटी व किस तरह की रोमांचक गतिविधियों को वहां कराया जाएगा इस पर भी जानकारी उपलब्ध कराई गई धर्मेंद्र लोधी ने बताया कि पूरे मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव की मंशा के अनुसार टूरिज्म को बढ़ाने के लिए विभाग लगातार काम कर रहा है मध्य प्रदेश में नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन के निर्माण के साथ-साथ उनके प्रचार प्रसार के लिए भी काम किया जा रहा है के साथ ही प्रदेश में धार्मिक टूरिज्म को बढ़ाने के लिए भी सरकार लगातार प्रयासरत है नए फॉरेस्ट डेस्टिनेशन में भी पर्यटकों को सुरक्षित पर्यटन के लिए प्रेरित किया जा रहा है टूरिज्म विभाग के एसीएस शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि मध्य प्रदेश में पुराने टूरिस्ट स्थलों के साथ-साथ अब नए टूरिस्ट स्थलों को भी बढ़ावा देने की तैयारी में सरकार पूरे प्रयास कर रही है इस तरह से अलग-अलग स्थान को मध्य प्रदेश में टूरिस्ट के लिए डेवलप किया जा रहा है और उन्हें कूनो में चीते दिखाने की व्यवस्था विभाग के द्वारा की जा रही है स्कूलों में पहली बार इस तरह का आयोजन किया जा रहा है सुरक्षित आयोजन के साथ-साथ ग्रामीण परिवेश मैं लोगों को पर्यटन करने का प्रयास हमारे द्वारा किया जा रहा है और इससे मध्य प्रदेश में तेजी से पर्यटन उद्योग और स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा