एंकर भोपाल समाजवादी पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए.. अपने कार्यकर्ताओं को दो दिवसीय प्रशिक्षण देने जा रही है प्रशिक्षण को लेकर प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि.. संगठन को जब आगे बढ़ना होता है तो प्रशिक्षण की बहुत आवश्यकता होती है… या प्रशिक्षण 19 और 20 सितंबर को खजुराहो में किया जाएगा जिसमें प्रदेश भर के कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे… प्रशिक्षण को संबोधित करने के लिए उत्तर प्रदेश के सांसद इस प्रशिक्षण में सम्मिलित होंगे…

एंकर -राजधानी भोपाल के टीटी नगर थाना क्षेत्र के पंचशील नगर में रहने वाली 19 वर्षीय युवती रोशनी की हत्या का मामला सामने आया… मामले पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर आरोपी प्रेमी मोबिन को गिरफ्तार कर लिया… जानकारी के अनुसार युवती का निकाह कोहेफिजा थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक के साथ तय हुआ था… अक्टूबर में युवती का विवाह होना था…लेकिन बार-बार प्रेमी के मना करने के बावजूद भी जब युवती ने इंकार कर रही थी…इसी बात से नाराज होकर आरोपी प्रेमी ने घटना को अंजाम दिया.. मामले पर एसीपी अंकिता खातरकर का कहना है कि आरोपी ने घटना करीब रात 3 बजे के आसपास घटना को अंजाम दिया… आरोपी युवती के घर के पास का ही रहने वाला है… वो पड़ोस वालो की छत के सहारे मृतिका के कमरे तक पहुंचा… जहां चाकू से गला रेतकर हत्या को अंजाम दिया… पुलिस ने संदेह पर आरोपी मोबिन को हिरासत में लेकर पूछताछ की… पूछताछ में मोबिन ने खुद का गुनाह कबूल कर लिया… पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।