ग्राम बिलखिरिया कला में लोक स्वास्थ्य यांत्रिक विभाग द्वारा सफाई अभियान चलाया गया

भोपाल:

ग्राम बिलखिरिया कला में महा श्रमदान कार्यक्रम में कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिक विभाग द्वारा सफाई अभियान कार्य किया गया।

सेवा पखवाड़ा एवं स्वच्छता ही सेवा 2025 कार्यक्रम अंतर्गत गुरुवार को एक दिन एक घंटा एक साथ महाश्रमदान कार्यक्रम अंतर्गत विकासखंड फंदा के ग्राम बिलखिरिया कला में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से कार्यपालन यंत्री एस के मालवीय द्वारा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में भाग लिया गया। जिसमें उनके द्वारा ग्रामीणों से स्वच्छता एवं शुद्ध पेयजल के संबंध में संवाद एवं इसके महत्व एवं ग्रामीणों को इसके प्रति उनकी जिम्मेदारी के बारे में बताते हुए जागरूक किया गया।

इसके उपरांत जल जीवन मिशन अंतर्गत ग्राम में स्थापित ओवरहेड टैंक के आसपास महाश्रमदान अभियान के तहत आसपास सफाई का कार्य किया गया जिसमें विभागीय कर्मचारी पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के द्वारा उत्साह के साथ भाग लिया गया वह सफाई कार्य किया गया।