1 अक्टूबर से शुरूआती 15 मिनट आईआरसीटीसी ऑनलाइन आरक्षित टिकटों की बुकिंग पर आधार आम उपयोगकर्ताओं को ट्रेनों में आसानी से मिल सकेगा आरक्षित कन्फर्म टिकट सुविधा का लाभ प्रमाणीकरण अनिवार्य

भोपाल :आरक्षण व्यवस्था का लाभ सबसे पहले आम उपयोगकर्ताओं तक पहुँचाने के लिए और बेईमान तत्वों द्वारा इस सुविधा के दुरुपयोग को रोकने के लिए, यह फैसला लिया गया है कि 01.10.2025 से, सामान्य आरक्षण खुलने के पहले 15 मिनट के दौरान, आरक्षित सामान्य टिकट, केवल आधार-प्रमाणित उपयोगकर्ता ही भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) की वेबसाइट/इसके ऐप के ज़रिए बुक कर सकेंगे।

हालांकि, मौजूदा वक्त में भारतीय रेलवे के कम्प्यूटरीकृत पीआरएस काउंटरों के ज़रिए, सामान्य आरक्षित टिकटों की बुकिंग के समय में कोई बदलाव नहीं होगा। सामान्य आरक्षण खुलने के 10 मिनट के प्रतिबंध के समय में भी कोई बदलाव नहीं होगा, जिसके दौरान भारतीय रेलवे के अधिकृत टिकट एजेंटों को पहले दिन आरक्षित टिकट बुक करने की अनुमति नहीं होगी।

सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि रेलवे के इस सकारात्मक पहल से आम उपयोगकर्ताओं को आईआरसीटीसी की वेबसाइट एवं ऐप के ज़रिए आसानी से शुरूवाती 15 मिनट में आरक्षित कन्फर्म टिकट सुविधा का लाभ मिल सकेगा साथ ही टिकट कि बेईमानी करने वाले तत्वों लगाम लगेगा। रेल उपयोगकर्ताओं से अपील है कि अपनी आईआरसीटीसी आईडी को आधार प्रमाणित कर इस सुविधा का लाभ लें।