भोपाल पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह के खिलाफ की बड़ी कार्यवाई
थाना अयोध्यानगर पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह के खिलाफ की बड़ी कारवाही करीब 50 लाख रुपये का माल जप्त किया है। इस कार्रवाई में कॉल सेंटर पर दबिश देकर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के निवासी हैं। गिरोह द्वारा एशिया कप क्रिकेट के दौरान ऑनलाइन सट्टा खिलवाया जा रहा था। मामले की जानकारी देते हुए DCP zoon 2 विवेक सिंह ने बताया की पुलिस ने मौके से 40 मोबाइल फोन, 80 सिम कार्ड, 177 एटीएम कार्ड, 5 लैपटॉप, 2 कारें, नगदी के रूप में लगभग 3.54 लाख रूपये और कुल मिलाकर लगभग 50 लाख रुपये का माल जब्त किया है। आरोपियों ने इंस्टाग्राम और टेलीग्राम के माध्यम से ऑनलाइन गेम का सट्टा संचालन किया था। ये गिरोह बड़े ही संगठित तरीके से फर्जी खातों, फर्जी सिम और व्हाट्सएप के जरिए ट्रांजेक्शन कर रहे थे ताकि पुलिस की पकड़ से बच सकें। आरोपियों का नेटवर्क रेसिडेंशियल मल्टीप्लेक्स एवं कार का इस्तेमाल कर सट्टा संचालन करता था। जांच में पता चला है कि आरोपियों ने करीब 15 लाख रुपये की ऑनलाइन फ्रीजिंग भी कराई है। गिरफ्तार आरोपियों में छत्तीसगढ़ के बालोदा, भाटापारा और छिंदवाड़ा, रायपुर, शहडोल जिलों के निवासी शामिल हैं आरोपियों के कब्जे से कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस, केश काउंटिंग मशीन और हिसाब किताब का रजिस्टर भी जब्त किया गया है। यह गिरोह ऑनलाइन सट्टा के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए ऐप्स और पोर्टल का उपयोग कर रहा था, जिनके जरिए लाखों रुपये का लेनदेन किया जा रहा था
