भोपाल

मुकेश नायक
फसल बीमा को लेकर कांग्रेस मीडिया अध्यक्ष मुकेश नायक ने सरकार पर बोला हमला

फसल बीमा को लेकर मुकेश नायक ने कहा कि फसल बीमा को लेकर मध्य प्रदेश में क्या हालत थी, हजारों करोड़ रुपये प्रीमियम से बीमा कंपनी को फायदा हो रहा है ।यह फसल बीमा जो है यह किसानों के लिए नहीं है बल्कि बीमा कंपनियों के लिए बीजेपी ने बनाई है।दस हजार करोड रुपए का फायदा हुआ है बीमा कंपनियों का और हजारों किसान है जिनको एक भी रुपए की राशि नहीं मिली है। आपदा प्रबंधन का काम है की किसका कितना नुकसान हुआ है,यह देखना है। इसका मूल्यांकन का काम है इतना दोषपूर्ण है कि जिसका नुकसान नहीं हुआ उसको मुआवजा दे दिया और जिसका नुकसान हुआ उससे कुछ नहीं दिया है।

भावन्तर योजना को लेकर कहा कि

सरकार ने अपने घोषणा पत्र में जो वादा किया था उसे अभी तक पूरा नहीं किया है।एमएसपी का जीतना रेट देने का उन्होंने कहा था वह क्यों नहीं देते हैं, ना तो इस बात का उनके पास कोई उत्तर है और ना ही उन्होंने अपना वादा पूरा किया। भावांतर योजना शिवराज सिंह चौहान के समय में फेल हो गई है। इस असफल योजना को दोबारा इसलिए लाया गया कि ताकि किसानों को लटका कर रखा जा सके उन्हें भ्रमित किया जा सके

राहुल गांधी को बच्चा कहने के बयान पर

पांच बार के मेंबर ऑफ़ पार्लियामेंट है राहुल गांधी, अब आप बताइए जो 2 साल के मेंबर ऑफ पार्लियामेंट है वह राहुल गांधी जी को बच्चा कह रहे हैं। राहुल गांधी जी बच्चा नहीं है आपके पिताजी हैं

छिंदवाड़ा में हुई बच्चों की मौत को लेकर मुकेश नायक ने कहा कि 9 बच्चों की मृत्यु हो जाती है कफ सिरप पीने से और मुख्यमंत्री जी और उपमुख्यमंत्री जी उसे कंपनी को भी चेक दे रहे हैं सीकर में भी तीन बच्चों की मौत कब सिरप की वजह से हुई इंदौर में बच्चों को चूहे खा गए आपके अस्पताल हैं या यमदूत है

मुख्यमंत्री के गुवाहाटी दौरे को लेकर मुकेश नायक ने कहा कि अच्छी बात है उन्हें जाना भी चाहिए नया एक्सपोजर मिलता है जिसका फायदा प्रदेश वासियों को भी मिलेगा क्योंकि अभी तो केवल ऐसा लगता है कि वह केवल उज्जैन के मुख्यमंत्री हैं