ग्वालियर की सड़क व्यवस्था, सीवेज, जलापूर्ति, ट्रैफिक और लॉ एंड ऑर्डर को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की उच्च स्तरीय बैठक 234 सड़कों को येलो और रेड चिन्हित कर मरम्मत के दिए निर्देश सीवेज व्यवस्था के सुधार के लिए आवंटित हुए 100 करोड़ रुपये

भोपाल 03 अक्‍टूबर। मध्‍य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के केंद्रीयकृत कॉल सेंटर 1912 का विस्‍तार किया गया है। अब एक समय में पांच उपभोक्‍ताओं के कॉल अटेंड किए जा सकेंगे, ताकि उपभोक्‍ताओं को लंबी वैटिंग की आवाज सुनने को नहीं मिलेगी। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री क्षितिज सिंघल ने बताया कि कंपनी कार्यक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 16 जिलों में विद्युत अधोसंचारना का उचित रखरखाव कर उपभोक्ताओं को अनवरत एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत प्रदाय करने के उद्देश्य से यह विस्‍तार किया गया है।
कंपनी में आनेवाली हर शिकायत का बारीकी से निरीक्षण कर उसका तत्‍काल निराकरण किया जाता है। आई. व्ही.आर., व्हाट्स एप चेट बॉट, उपाय एप के साथ ही कंपनी पोर्टल पर वित्तीय वर्ष 2024-25 ( अप्रैल 2024 से मार्च 2025 ) में 18 लाख 13 हजार 526 शिकायतों को सफलता पूर्वक दर्ज कर उनका निराकरण किया गया। जिनकी संख्‍या विगत वर्ष से 2 लाख 99 हजार 918 अधिक है। केंद्रीयकृत कॉल सेंटर द्वारा प्रतिदिन 500 उपभोक्ताओं का फीडबेक लेते हुए वित्तीय वर्ष 2024-25) में 1 लाख 93 हजार 756 उपभोक्ताओं से फीडबेक लिया गया, जिसका संतुष्ठी प्रतिशत 99.80 प्रतिशत रहा।
गौरतलब है कि कंपनी द्वारा उच्च दाब उपभोक्ताओं की विद्युत विद्युत संबंधी शिकायतें त्वरित निराकरण हेतु 1912 कॉल सेंटर एवं उपाय एप के माध्यम से दर्ज की जा रही है। उपभोक्ताओं से बेहतर संपर्क स्थापित करने के उद्देश्य से एक संयोजन पर अधिकतम 5 मोबाइल नंबर पंजीकृत करने की सुविधा भी शुरू की गई है। शिकायतें दर्ज करने के कंपनी द्वारा अपनी 24×7 1912 कॉल सेंटर सेवाओं का जिला मुख्यालयों से अतिरिक्त विस्तार करते हुए वित्तीय वर्ष 2024-25 (अप्रैल 2024 से मार्च 2025) में 12 निम्न दाब एवं 4 उच्च दाब एफ.ओ.सी. का गठन किया गया, साथ ही चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 (अप्रैल 2025 से जुलाई 2025) में भी 6 निम्न दाब एवं 3 उच्च दाब नवीन एफ.ओ.सी. का गठन किया गया है।
कंपनी द्वारा वर्षा काल में उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु स्थायी एफ.ओ.सी. के अतिरिक्त 31 अस्थाई एफ.ओ.सी. टीमों का गठन कर विभिन्न वृतों में संचालन किया जा रहा है। कंपनी के केंद्रीयकृत कॉल सेंटर द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 (अप्रैल 2024 से मार्च 2025) में उपभोक्ताओं के प्राप्त 1 करोड़ 3 लाख 98 हजार 28 कॉल्स मे से 1 करोड़ 2 लाख 79 हजार 989 कॉल्स को सफलता पूर्वक सुना गया जो की गत वित्तीय वर्ष (अप्रैल 2023 से मार्च 2024) से 22 लाख 33 हजार 998 कॉल्स अधिक है।