प्रदेश का पहली सोल प्लस स्टोरेज प्रोजेक्ट होने जा रहा है तैयार

मप्र में प्रदेश का पहली सोल प्लस स्टोरेज प्रोजेक्ट तैयार होने जा रहा है,, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि दिसंबर 2027 तक यह प्रोजेक्ट तैयार हो जाएगा,, मुरैना जिले में तैयार हो रहे 300 – 300 मेगावाट के यह प्रोजेक्ट में 2 रु 70 पैसे में प्रदेश को बिजली मिलेगी,, जो देश में सबसे कम होगी,, निजी कंपनियों द्वारा लगाए जाने वाले प्रोजेक्ट की लागत 4 हजार करोड़ रु होगी,, जिसमे राज्य सरकार ने मुरैना जिले में 4200 एकड़ सरकारी भूमि उपलब्ध करवाई है,, मुरैना में सोलर प्लस स्टोरेज परियोजना में दिन के समय सोलर से बिजली की सप्लाई होगी, रात को स्टोरेज बैटरी से सप्लाई होगी,, रिन्युवल एनर्जी मिनिस्टर राकेश शुक्ल के मुताबिक अभी तक सोलर ऊर्जा पर 3 रु से कम देश में टैरिफ नहीं है,, इस प्रोजेक्ट से देश में सबसे सस्ती बिजली मिलेगी,, सरकार इस प्रोजेक्ट के बाद इसी तरह के धार, अशोकनगर, शिवपुरी जिले में भी प्रोजेक्ट लगाने की कवायद कर रही है,,