स्लग: जीतू पटवारी,प्रेस कॉन्फ्रेंस

छिंदवाड़ा में मासूम बच्चों की मौत को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर गंभीर सवाल उठाए…. उन्होंने मृतक बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त की और कहा कि अब तक 17-18 बच्चों की जान जा चुकी है, लेकिन सरकार ने समय रहते संज्ञान नहीं लिया…
पटवारी ने सवाल उठाया कि सीएम मृतक बच्चों के परिवारों से तो मिले, पर जो बच्चे अभी अस्पताल में भर्ती हैं, उनसे क्यों नहीं मिले। उन्होंने कहा कि यह केवल राजनीतिक विषय नहीं है बल्कि मासूमों की जान का सवाल है और सरकार की लापरवाही मीडिया में साफ दिख रही है। उन्होंने ड्रग्स कंट्रोल विभाग पर भी निशाना साधते हुए पूछा कि आखिर वे कर क्या रहे हैं और हर साल दवाइयों का ऑडिट क्यों नहीं होता….
पटवारी ने कलेक्टर को हटाए जाने पर भी सवाल किया और कहा कि प्रभारी मंत्री राकेश सिंह और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला अब तक छिंदवाड़ा क्यों नहीं गए। उन्होंने आरोप लगाया कि मासूम बच्चों की मौत के पीछे भ्रष्टाचार जिम्मेदार है और दोषियों को सजा मिलनी चाहिए…
साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री के पास स्वास्थ्य मंत्री को हटाने की ताकत न हो तो कम से कम पीएस स्वास्थ्य को तो हटाना चाहिए…
उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि परिजनों को बिना पोस्टमार्टम किए बच्चों को दफनाने दिया गया और बाद में सरकार ने मिट्टी से शव निकालकर पोस्टमार्टम कराया जो बेहद शर्मनाक है।