रानी कमलापति-नई दिल्ली के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस 22 अक्टूबर को एक ट्रिप निरस्त

मथुरा–पलवल रेलखंड पर मालगाड़ी के अवपथन के चलते भोपाल मंडल होकर जाने वाली कुछ ट्रेनें प्रभावित

भोपाल 22 अक्टूबर। उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल पर मथुरा–पलवल रेलखंड के वृंदावन रोड–अझई स्टेशनों के मध्य मालगाड़ी के अवपथन के कारण भोपाल मंडल होकर कई गाड़ियाँ प्रभावित है-

निरस्त ट्रेनें-

1. गाड़ी संख्या 12002/12001 नई दिल्ली-रानी कमलापति-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस दोनों दिशाओं में दिनांक 22.10.2025 को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।

मार्ग परिवर्तित गाड़ियाँ –

1. दिनांक 21.10.2025 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 12722 हजरत निजामुद्दीन–हैदराबाद एक्सप्रेस वाया नई दिल्ली–दिल्ली–छाता–मितावली–आगरा/बयाना होते हुए चल रही है।
2. दिनांक 22.10.2025 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 12804 हजरत निजामुद्दीन–विशाखापट्टनम एक्सप्रेस वाया निजामुद्दीन–छाता–मितावली–आगरा होते हुए चल रही है।
3. दिनांक 22.10.2025 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 12708 हजरत निजामुद्दीन–तिरुपति एक्सप्रेस वाया निजामुद्दीन–छाता–मितावली–आगरा होते हुए चल रही है।
4. दिनांक 21.10.2025 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 12138 फिरोजपुर–छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस वाया नई दिल्ली–छाता–मितावली–आगरा होते हुए चल रही है।
5. दिनांक 22.10.2025 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 12618 हजरत निजामुद्दीन–एर्नाकुलम एक्सप्रेस वाया निजामुद्दीन–छाता–मितावली–आगरा होते हुए चल रही है।
6. दिनांक 21.10.2025 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर–बिलासपुर एक्सप्रेस वाया मेरठ सिटी–किरोली–मितावली–आगरा होते हुए चल रही है।
7. दिनांक 21.10.2025 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 12156 फरीदाबाद–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस वाया निजामुद्दीन–नई दिल्ली–दिल्ली–छाता–मितावली–आगरा होते हुए चल रही है।
8. दिनांक 21.10.2025 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 12628 बल्लभगढ़–चेन्नई एक्सप्रेस वाया निजामुद्दीन–नई दिल्ली–दिल्ली–छाता–मितावली–आगरा होते हुए चल रही है।
9. दिनांक 21.10.2025 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 12622 चेन्नई–नई दिल्ली एक्सप्रेस वाया निजामुद्दीन–दिल्ली–गाजियाबाद–छाता–मितावली–आगरा होते हुए चल रही है।
10. दिनांक 21.10.2025 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 12486 श्री गंगानगर–हुजूर साहेब नांदेड एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया रेवाड़ी–अलवर–मथुरा होते हुए चल रही है।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए प्रभावित ट्रेनों कि उचित जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से भी प्राप्त कर यात्रा करें।