छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस / गोमतीनगर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन संचालित भोपाल मंडल के बीना, रानी कमलापति एवं इटारसी होकर गुजरेगी

भोपाल। रेलवे प्रसाशन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए छठ पर्व के बाद वापसी यात्रा हेतु गाड़ी संख्या 05051 / 05052 परिचालन किया जा रहा है।
गाड़ी संख्या 05051 (छपरा → लोकमान्य तिलक टर्मिनस / गोमतीनगर मार्ग) 28 अक्टूबर 2025 को छपरा से प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 05052 (लोकमान्य तिलक टर्मिनस → गोमतीनगर) 30 अक्टूबर 2025 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रस्थान करेगी। यह 20 कोच की अनारक्षित पूजा स्पेशल ट्रेन है जोकि एक ट्रिप चलेगी।

गाड़ी संख्या 05051 छपरा से 20:00 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन बीना 19:30 बजे, रानी कमलापति 22:20 बजे, तीसरे दिन इटारसी 00:02 बजे आगमन कर लोकमान्य तिलक टर्मिनस 12:00 बजे पहुंचेगी।
गाडी संख्या 05052 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 14:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन इटारसी 03.15 बजे, रानी कमलापति 05.35 बजे, बीना 07.40 बजे आगमन कर गोमतीनगर 16:45 बजे पहुंचेगी।

सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि यह अनारक्षित स्पेशल ट्रेन छठ पर्व के बाद वापसी यात्रा हेतु यात्रियों की सुविधा के लिए चलाया जा रहा है। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व रेलवे की आधिकारिक पूछताछ सेवा NTES/139 या वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in अथवा NTES ऐप के माध्यम से गाड़ी की समय-सारणी एवं ठहराव की पुष्टि अवश्य कर यात्रा का लाभ लें।