त्यौहारों पर वापसी हेतु भोपाल मंडल होकर संचालित हो रही हैं चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

भोपाल। रेल प्रशासन द्वारा त्योहारी सीजन के बाद वापसी हेतु अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है। अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए पमरे द्वारा भोपाल मंडल होकर यात्रियों की सुविधा हेतु चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें संचालित है जिनमें रानी कमलापति-दानापुर-रानी कमलापति, रीवा-रानी कमलापति-रीवा एवं गुना होकर दो जोड़ी सोगरिया-दानापुर-सोगरिया के मध्य स्पेशल ट्रेनें संचालित हो रही है।

रानी कमलापति-दानापुर-रानी कमलापति द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (वाया नर्मदापुरम-इटारसी)-

गाड़ी संख्या 01667 रानी कमलापति-दानापुर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन आगामी 11.11.2025 तक प्रत्येक शनिवार एवं मंगलवार को दोपहर 14:25 बजे रानी कमलापति से प्रस्थान कर और अगले दिन सुबह 08:45 बजे दानापुर स्टेशन पर पहुँच रही है। गाड़ी संख्या 01668 दानापुर-रानी कमलापति द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन आगामी 12.11.2025 तक प्रत्येक रविवार एवं बुधवार को सुबह 11:00 बजे दानापुर से प्रस्थान कर और अगले दिन सुबह 08:55 बजे रानी कमलापति स्टेशन पर पहुँच रही है।
ठहराव :- नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्ज़ापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर एवं आरा।

रीवा-रानी कमलापति-रीवा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (वाया बीना-विदिशा)-

गाड़ी संख्या 02192 रीवा से रानी कमलापति साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन आगामी 01 नवम्बर 2025 तक प्रत्येक शनिवार को रीवा स्टेशन से दोपहर 12:30 बजे प्रस्थान कर उसी दिन रात 21:15 बजे रानी कमलापति स्टेशन पर पहुँच रही है। गाड़ी संख्या 02191 रानी कमलापति से रीवा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन आगामी 01 नवम्बर 2025 तक प्रत्येक शनिवार को रानी कमलापति स्टेशन से रात 22:15 बजे प्रस्थान कर और अगले दिन सुबह 07:20 बजे रीवा स्टेशन पर पहुँच रही है।
ठहराव :- सतना, मैहर, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना एवं विदिशा।

सोगरिया-दानापुर-सोगरिया स्पेशल ट्रेन(वाया गुना-अशोकनगर)-

गाड़ी संख्या 09817 सोगरिया से दानापुर स्पेशल ट्रेन 30 अक्टूबर 2025 को सोगरिया स्टेशन से रात 23:10 बजे प्रस्थान कर और अगले दिन रविवार को 23:45 बजे दानापुर स्टेशन पर पहुँच रही है। गाड़ी संख्या 09818 दानापुर से सोगरिया स्पेशल ट्रेन 01 नवम्बर 2025 को दानापुर स्टेशन से मध्यरात्रि 01:15 बजे प्रस्थान कर और मंगलवार को मध्यरात्रि 01:10 बजे सोगरिया स्टेशन पर पहुँच रही है।
ठहराव :- बारां, सालपुरा, छबरा गुगोर, रूठियाई, गुना, अशोकनगर, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर एवं आरा।

सोगरिया-दानापुर-सोगरिया साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (वाया गुना-अशोकनगर)-

गाड़ी संख्या 09821 सोगरिया से दानापुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन आगामी 08 नवम्बर 2025 तक प्रत्येक शनिवार को सोगरिया स्टेशन से रात 23:10 बजे प्रस्थान कर और अगले दिन रविवार को 23:45 बजे दानापुर स्टेशन पर पहुँच रही है।
गाड़ी संख्या 09822 दानापुर से सोगरिया साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन आगामी 10 नवम्बर 2025 तक प्रत्येक सोमवार को दानापुर स्टेशन से मध्यरात्रि 01:15 बजे प्रस्थान कर और मंगलवार को मध्यरात्रि 01:10 बजे सोगरिया स्टेशन पर पहुँच रही है।
ठहराव :- बारां, सालपुरा, छबरा गुगोर, रूठियाई, गुना, अशोकनगर, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर एवं आरा।
सीनियर डीसीएम श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि त्यौहार के बाद वापसी यात्रा हेतु यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों को चलाया जा रहा है। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व रेलवे की आधिकारिक पूछताछ सेवा NTES/139 या वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in अथवा NTES ऐप के माध्यम से गाड़ी की समय-सारणी एवं ठहराव की पुष्टि अवश्य कर यात्रा का लाभ लें।