मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के पूर्व राज्यपाल भाई महावीर की जयंती पर किया नमन

भोपाल :

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के पूर्व राज्यपाल भाई महावीर की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भाई महावीर के आदर्श और उनकी कर्मनिष्ठा देश की सेवा के पथ पर हम सबको सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।