मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. डॉ. एम मोहन राव को श्रद्धांजलि अर्पित की
भोपाल :
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिवंगत पूर्व अपर मुख्य सचिव डॉ. एम मोहन राव के चूना भट्टी स्थित निवास ‘मानसा हाउस’ पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा परिजन से शोक संवेदनाएं साझा कीं। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रहे डॉ. एम मोहन राव कुछ समय से बीमार थे और उनका गत 28 अक्टूबर को आकस्मिक निधन हो गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से स्व. डॉ. राव की पुण्य आत्मा को शांति प्रदान कर अपने चरणों में स्थान देने और परिजन को गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उल्लेखनीय है कि स्व. डॉ. राव की पत्नी श्रीमती एम अरुणा मोहन राव, भारतीय पुलिस सेवा की 1987 बैच की पूर्व अधिकारी हैं।
