सेमरिटन स्कूल में आयोजित “द यूथ पार्लियामेंट” में सम्मिलित हुए सांसद

राष्ट्र निर्माण के लिए छात्रों में नेतृत्व क्षमता विकसित करना आवश्यक : सांसद दर्शन सिंह चौधरीनर्मदापुरम स्थित सेमेरिटन स्कूल में मंथन – 2025 के अंतर्गत “द यूथ पार्लियामेंट” का आयोजन किया गया । जहां लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने नाटिका के जरिए कई मुद्दों पर कटाक्ष किया और शिक्षा के महत्व पर भी जोर दिया। प्रतियोगिता में छात्रों ने युवा संसद का प्रदर्शन किया। उन्होंने वर्तमान विषयों जैसे खेल, शिक्षा जैसे विभिन्न विषयों पर बात की। सता विपक्ष की ओर से भिन्न-भिन्न विषयों के प्रश्न पूछे गए। मुख्य अतिथि सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि यह मंच छात्रों में संचार कौशल, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में मदद करता है जो राष्ट्र निर्माण के लिए आवश्यक है। विद्यार्थियों ने समाज के विभिन्न मुद्दों तथा अनेक हम सम सामयिक विषयों पर चर्चा की। चौधरी ने कहा कि बच्चों द्वारा संसद के पक्ष और विपक्ष दोनों की भूमिका निभाते हुए राष्ट्र के मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त करते देखना सच में प्रेरणादायक रहा। चौधरी ने कहा कि यही युवा कल हमारे देश का नेतृत्व करेंगे। “जब मेरे जैसा एक लड़का छोटे से गाँव से निकलकर जनता के आशीर्वाद से सांसद बन सकता हूँ, तो यहाँ बैठा हर एक बच्चा भी यह कर सकता है।” इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद माया नारोलिया सोहागपुर विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह सेमेरिटन ग्रुप के डायरेक्टर आशुतोष शर्मा सहित विद्यालय परिवार एवं छात्रों की उपस्थिति रही।