सांची में चेन्नई-नई दिल्ली एवं कोरबा अमृतसर एक्सप्रेस का दो मिनट का अस्थाई ठहराव
भोपाल। 73वीं चेटियागिरि विहार वर्षगांठ एवं पवित्र अवशेषों के प्रदर्शन के उपलक्ष्य में सांची स्तूप परिसर में दिंनाक 29 से 30 नवम्बर तक आयोजित कार्यक्रमों के कारण यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भोपाल मंडल के सांची स्टेशन पर दो दिनों (दिनांक 28.11.25 एवं 29.11.25) के लिए दो एक्सप्रेस ट्रेनों का दोनों दिशाओं में 02 मिनट का अस्थाई ठहराव सांची स्टेशन पर प्रदान किया गया है।
सांची स्टेशन पर 02 मिनट दिनांक 28.11.25 एवं 29.11.25 को ठहराव हेतु स्वीकृत गाड़ियाँ:-
1. गाड़ी संख्या 12615 चेन्नई सेन्ट्रल – नई दिल्ली एक्सप्रेस
2. गाड़ी संख्या 12616 नई दिल्ली – चेन्नई सेन्ट्रल एक्सप्रेस
3. गाड़ी संख्या 18237 कोरबा – अमृतसर एक्सप्रेस
4. गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर – कोरबा एक्सप्रेस
सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि उक्त ट्रेनों के 02 मिनट अस्थाई ठहराव से सांची स्तूप में आयोजित धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले यात्रियों को आवागमन में सहूलियत होगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस /रेल मदद 139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त कर यात्रा प्रारंभ करें।

