माघ मेला-2026 के दौरान इटारसी- प्रयागराज छिवकी ट्रेन का चुनार जंक्शन तक विस्तार

भोपाल माघ मेला-2026 के अवसर पर यात्रियों की अत्यधिक भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा इटारसी-प्रयागराज छिवकी के बीच संचालित ट्रेन को दिंनाक 01.01.2026 से 17.02.2026 के बीच दोनों दिशाओं में 47-47 ट्रिप चुनार जंक्शन तक अस्थायी रूप से विस्तारित किए जाने का निर्णय लिया गया है। विस्तारित संचालन से इस मार्ग पर यात्रियों को बेहतर सुविधा एवं अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध होंगे।

इटारसी-प्रयागराज छिवकी के बीच संचालित ट्रेन का चुनार जं तक विस्तार (47 ट्रिप)-

गाड़ी संख्या 11273 इटारसी-प्रयागराज छिवकी एक्सप्रेस इटारसी से 17.15 बजे प्रस्थान कर मध्यवर्ती स्टेशनों पर ठहराव कर अगले दिन सुबह 06.50 बजे मानिकपुर, 09.55 बजे प्रयागराज छिवकी, मेजा रोड 11.10 बजे, मांडा रोड 11.30 बजे, विन्धांचल 11.58 बजे, मिर्जापुर 12.13 बजे आगमन कर 13.30 बजे चुनार पहुंचेगी।

इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 11274 चुनार-इटारसी एक्सप्रेस 16.30 बजे चुनार से प्रस्थान कर मिर्जापुर 16.55 बजे, विन्धांचल 17.13 बजे, मांडा रोड 17.45 बजे, मेजा रोड 18.08 बजे, प्रयागराज छिवकी 19.45 बजे, मानिकपुर 23.05 बजे आगमन कर मध्यवर्ती स्टेशनों पर पूर्ववत समय-सारणी के अनुसार ठहराव करते हुए अगले दिन सुबह 11.30 बजे इटारसी स्टेशन पहुंचेगी।

नोट-इस गाड़ी का दोनों दिशाओं में इटारसी-मानिकपुर स्टेशनों के बीच ठहराव समय पूर्ववत समय-सारणी के अनुरूप रहेगा अर्थात कोई बदलाव नहीं है।

सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि यह निर्णय यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है यात्रियों से अनुरोध है कि वे रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस /रेल मदद 139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त कर यात्रा करें।