मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल गैस त्रासदी की बरसी पर दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर दिवंगत पुण्यात्माओं को श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2 और 3 दिसम्बर 1984 की मध्य रात्रि में यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री से जहरीली गैस के रिसाव से प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदनाएं भी व्यक्त की हैं।