मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क्रांतिकारी खुदीराम बोस की जयंती पर किया नमन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मां भारती के वीर सपूत, महान क्रांतिकारी खुदीराम बोस की जयंती पर सादर नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि क्रांतिकारी खुदीराम बोस ने देश की आजादी के लिए मात्र 18-19 वर्ष की आयु में अपना सर्वोच्च बलिदान देकर करोड़ों देशवासियों की चेतना को जागृत किया। उनके प्रति यह राष्ट्र सदा कृतज्ञ रहेगा।