मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क्रांतिकारी भीमा नायक के बलिदान दिवस पर किया नमन
भोपाल :
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने क्रांतिकारी भीमा नायक के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जनजातीय गौरव क्रांतिकारी भीमा नायक का मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए राष्ट्रीय चेतना जागृत करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा। वर्ष 1857 के स्वतंत्रता संग्राम से लेकर पोर्ट ब्लेयर में बलिदान तक के योगदान के लिए देश उनका ऋणी रहेगा।

