मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैरवा दिवस की बधाई दी

भोपाल :

संत शिरोमणि महर्षि बालीनाथ जी महाराज को किया नमन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संत शिरोमणि, महर्षि बालीनाथ जी महाराज की जयंती और बैरवा दिवस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महर्षि बालीनाथ जी महाराज ने समाज को शिक्षा और कृषि से स्वावलंबन की राह दिखाई। वे कुरीतियों के उन्मूलन, समानता और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर समर्पित रहे। संत शिरोमणि का साधनामय जीवन हम सभी के लिए प्रेरणापुंज है।