मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिक्ख गुरु, गुरु हरराय जी के प्रकाश पर्व पर दीं शुभकामनाएं

भोपाल :

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिक्ख धर्म के 7वें गुरु, गुरु हरराय जी के पावन प्रकाश पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्रद्धेय गुरु महाराज की मानव सेवा की परम्परा हमें समरसता, सहिष्णुता और परोपकार के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। उनका पूरा जीवन मानवता के कल्याण का शाश्वत संदेश है।