मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. नंदू भैया को श्रद्धांजलि अर्पित की

भोपाल :

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशल संगठनकर्ता एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नन्दकुमार सिंह चौहान ‘नंदू भैया’ की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की । मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जनसेवा, प्रदेश की प्रगति और संगठन की सुदृढ़ता के लिए स्व. नंदू भैया के समर्पित प्रयास सैदव युवाओं का मार्गदर्शन करते रहेंगे।