मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुंदेलखंड रत्न स्व. अम्बिका प्रसाद दिव्य की जयंती पर किया नमन

भोपाल :

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुंदेलखंड के रत्न, प्रतिष्ठित काव्यकार, नाटककार, निबन्ध लेखक एवं उपन्यासकार अम्बिका प्रसाद ‘दिव्य’ की जयंती पर उन्हें विनम्रतापूर्वक नमन कर श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. अम्बिका प्रसाद ‘दिव्य’ का स्मरण करते हुए कहा कि उनकी कृतियों ‘बेल कली’, ‘पन्ना नरेश अमान सिंह’, ‘जय दुर्ग का रंगमहल’, ‘बुंदेलखंड का महाभारत’ की पृष्ठभूमि में बुंदेलखंड का जनजीवन ही है। मध्यप्रदेश का साहित्य जगत सदैव स्व. प्रसाद के योगदान का ऋणी रहेगा।