मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पारस कुंवर बाई को दी श्रद्धांजलि
भोपाल :
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को विधायक सुरेन्द्र पटवा के स्वामी दयानंद नगर स्थित आवास पहुंचकर उनकी माताजी पारस कुंवर बाई पटवा के 12 मार्च को देवलोक गमन पर दुख व्यक्त कर स्व. पारस कुंवर को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. पारस कुंवर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्व. पारस कुंवर ने समाज सेवा और धर्म के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सेवाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शोकाकुल परिजन को इस दुःख की घड़ी में ढांढ़स बंधाया और बाबा महाकाल से प्रार्थना की कि स्व. पारस कुंवर की आत्मा को शांति और परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

