मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी वर्मा की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
भोपाल :
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. श्यामजी कृष्ण वर्मा की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्व. वर्मा ने लंदन में इंडियन होमरूल सोसाइटी, इंडिया हाऊस संगठनों की स्थापना की और पत्रिका ‘द इंडियन सोशियोलॉजिस्ट’ के माध्यम से वैश्विक पटल पर भारत की स्वतंत्रता का पक्ष पूरी मजबूती से रखा।

