मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जगद्गुरु आदि शंकराचार्य की जयंती पर किया नमन
भोपाल :
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अद्वैत वेदांत के प्रणेता, सांस्कृतिक एकता के सूत्रधार, महान दार्शनिक एवं रचनाकार जगद्गुरु आदि शंकराचार्य की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि जगद्गुरु आदि शंकराचार्य ने भारत की चारों दिशाओं में पवित्र मठों की स्थापना कर सनातन धर्म को पुनर्जीवित किया। उन्होंने ज्ञान, तर्क और भक्ति की त्रिवेणी प्रवाहित कर राष्ट्र को एक नई चेतना प्रदान की। जगद्गुरु आदि शंकराचार्य का संपूर्ण जीवन लोक कल्याण और सत्य के लिए सदैव समर्पित रहने की प्रेरणा देता रहेगा।

