मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने पर बधाई दी

भोपाल :

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि चार धामों में से एक बद्रीनाथ धाम के कपाट आज वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के लिए खुल गए हैं। यह अवसर सनातन धर्म, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सनातन अनुयायियों एवं तीर्थयात्रियों को दिव्य यात्रा के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं तथा बाबा बद्रीनाथ से सभी पर सदैव आशीर्वाद बनाए रखने की प्रार्थना की है।