हावड़ा–सीएसएमटी स्पेशल एक तरफा ट्रेन का संचालन

भोपाल:

रेल प्रशासन द्वारा गर्मियों के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने और यात्रियों को सुगम, संरक्षित एवं आरामदायक यात्रा सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे पर देश के सभी महत्वपूर्ण स्थानों के लिए बड़ी संख्या में समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल से होकर गाड़ी संख्या 01102 हावड़ा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के मध्य एक तरफ़ा 01 ट्रिप के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। इस स्पेशल ट्रेन का पश्चिम मध्य रेल पर ठहराव सतना, कटनी, जबलपुर एवं इटारसी स्टेशनों पर है।

गाड़ी संख्या 01102 हावड़ा से सीएसएमटी स्पेशल ट्रेन का संचालन शनिवार 25 अप्रैल 2026 को एक रतफा हावड़ा स्टेशन से रात्रि 23:00 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन सतना रात्रि 23:00 बजे, पहुंचकर तीसरे दिन कटनी मध्यरात्रि 00:20 बजे, जबलपुर 01:50 बजे, इटारसी 09:50 बजे पहुँचकर और चौथे दिन मंगलवार सुबह 05:00 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंचेगी।

इस स्पेशल ट्रेन में 12 सामान्य श्रेणी, 04 शयनयान श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी कोच सहित कुल 18 कोचेस होंगे।

ट्रेन के हॉल्ट:- बैण्डेल जंक्शन, बर्द्धमान जंक्शन, दुर्गापुर, आसनसोल जंक्शन, धनबाद जंक्शन, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जंक्शन गोमो, पारसनाथ, हजारीबाग रोड, कोडरमा जंक्शन, गया जंक्शन, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम जंक्शन, भभुआ रोड, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिवकी जंक्शन, मानिकपुर जंक्शन, सतना जंक्शन, कटनी जंक्शन, जबलपुर, इटारसी जंक्शन, खंडवा जंक्शन, भुसावल जंक्शन, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण जंक्शन, ठाणे एवं दादर सेंट्रल स्टेशनों पर रुकेगी।

यात्री इस सुविधा का लाभ लेते हुए स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 अथवा रेलवन एप ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते है।