जौनपुर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली 10 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन
भोपाल:
यात्रियों की सुविधा, संरक्षा एवं बेहतर परिचालन व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल अंतर्गत जौनपुर जंक्शन स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य किया जा रहा है। यह कार्य 04 मई 2026 से 27 मई 2026 तक कुल 24 दिनों तक चरणबद्ध रूप से सम्पन्न होगा। इस कार्य के कारण भोपाल मंडल होकर संचालित की जाने वाली कुछ गाड़ियों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।
जौनपुर की बजाय परिवर्तित मार्ग से जाने वाली गाड़ियाँ-
1. गाड़ी संख्या 19051 वलसाड़-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, दिनांक 16, 23 मई को ।
2. गाड़ी संख्या 19052 मुजफ्फरपुर-वलसाड़ एक्सप्रेस दिनांक 18, 25 मई को ।
3. गाड़ी संख्या 11056 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, दिनांक 13, 15, 17, 19, 20, 22, 24, 26, 27 मई को ।
4. गाड़ी संख्या 11060 लोकमान्य तिलक-गोरखपुर एक्सप्रेस, दिनांक 14, 16, 18, 21, 23, 25 मई को ।
5. गाड़ी संख्या 11055 छपरा-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, दिनांक 13, 15, 17, 18, 20, 22, 24, 25 मई को ।
6. गाड़ी संख्या 11059 लोकमान्य तिलक- छपरा एक्सप्रेस, दिनांक 12, 14, 16, 19, 21, 23, 26 मई को ।
7. गाड़ी संख्या 19045 सूरत-थावे ताप्ती गंगा एक्सप्रेस, दिनांक 03, 04, 06, 07, 08, 10, 11, 13, 14, 15, 17, 18, 20, 21, 22, 24, 25 मई को ।
8. गाड़ी संख्या थावे-सूरत ताप्ती गंगा एक्सप्रेस, दिनांक 13, 15, 16, 17, 19, 20, 22, 23, 24, 26, 27 मई को ।
9. गाड़ी संख्या 19321 इंदौर-पटना एक्सप्रेस, दिनांक 09, 16, 23 मई को ।
10. गाड़ी संख्या 22103 लोकमान्य तिलक-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस, दिनांक 18, 25 मई को ।
यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के दौरान कुछ ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन के कारण कुछ स्टेशनों पर अस्थायी रूप से ठहराव प्रभावित हो सकते हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा आरंभ करने से पूर्व संबंधित ट्रेन की स्थिति NTES, रेलवे पूछताछ सेवा अथवा नजदीकी स्टेशन से अवश्य जांच लें।

