अमृत भारत एक्सप्रेस की दो नई सेवाओं का शुभारंभ, भोपाल मंडल के यात्रियों को मिलेगा बड़ा लाभ
भोपाल:
बनारस-हडपसर अमृत भारत एक्सप्रेस बीना, रानी कमलापति, नर्मदापुरम, इटारसी एवं हरदा स्टेशनों से होकर गुजरेगी
अयोध्या कैंट-लोकमान्य तिलक टर्मिनस अमृत भारत एक्सप्रेस इटारसी होकर गुजरेगी
यात्रियों को आधुनिक, आरामदायक एवं किफायती रेल सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में भारतीय रेल द्वारा एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस सेवाओं का शुभारंभ माननीय प्रधानमंत्री द्वारा 28 अप्रैल 2026 को किया गया है। बनारस-हडपसर अमृत भारत एक्सप्रेस तथा लोकमान्य तिलक टर्मिनस-अयोध्या कैंट अमृत भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन विशेष फेरे 28 अप्रैल 2026 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर दिनाँक 29 अप्रैल, 2026 इटारसी एवं हरदा रेलवे स्टेशन गाड़ी आगमन पर स्थानीय जन प्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिको एवं रेलवे अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में उदघाटन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इन दोनों नई सेवाओं से पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल के यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी, आधुनिक यात्रा सुविधाएं तथा अधिक सुगम यात्रा विकल्प उपलब्ध होंगे।
1. वाया इटारसी लोकमान्य तिलक टर्मिनस-अयोध्या कैंट अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन विशेष फेरा
भारतीय रेल द्वारा गाड़ी संख्या 02211/02212 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-अयोध्या कैंट-लोकमान्य तिलक टर्मिनस अमृत भारत एक्सप्रेस के परिचालन को स्वीकृति प्रदान की गई है। इसका उद्घाटन विशेष फेरा 28 अप्रैल 2026 को अयोध्या धाम जंक्शन से संचालित किया जाएगा। यह ट्रेन भी 22 कोचों के साथ चलेगी।
यह नई सेवा भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन से होकर संचालित होगी।
इटारसी स्टेशन पर समय-सारणी
इटारसी – आगमन 07:30 बजे, प्रस्थान 07:35 बजे
इसके अतिरिक्त यह ट्रेन सुल्तानपुर, प्रयागराज, मानिकपुर, जलगांव, नासिक रोड, कल्याण एवं ठाणे स्टेशनों से होकर लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।
2. बनारस-हडपसर अमृत भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ
गाड़ी संख्या 02531 बनारस-हडपसर उद्घाटन स्पेशल का शुभारंभ 28 अप्रैल 2026 को बनारस से 16:45 बजे किया जाएगा। यह ट्रेन अत्याधुनिक 22 कोचों वाली अमृत भारत रेक के साथ संचालित होगी।
यह ट्रेन भोपाल मंडल के बीना, रानी कमलापति, नर्मदापुरम, इटारसी एवं हरदा स्टेशनों से होकर गुजरेगी।
भोपाल मंडल में प्रमुख ठहराव एवं समय-सारणी
बीना – आगमन 05:15 बजे, प्रस्थान 05:20 बजे
रानी कमलापति – आगमन 07:35 बजे, प्रस्थान 07:40 बजे
नर्मदापुरम – आगमन 08:50 बजे, प्रस्थान 08:55 बजे
इटारसी – आगमन 09:25 बजे, प्रस्थान 09:30 बजे
हरदा – आगमन 10:20 बजे, प्रस्थान 10:25 बजे
इसके पश्चात यह ट्रेन खंडवा, भुसावल, जलगांव, मनमाड, कोपरगांव, अहिल्यानगर एवं दौंड कॉर्ड लाइन होते हुए अगले दिन 00:55 बजे हडपसर पहुंचेगी।
इन दोनों नई अमृत भारत सेवाओं के माध्यम से यात्रियों को बेहतर गति, आधुनिक कोच, उन्नत यात्री सुविधाएं तथा अधिक आरामदायक यात्रा अनुभव प्राप्त होगा। ये सेवाएं उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र एवं पश्चिम भारत के बीच संपर्क को और अधिक सुदृढ़ करेंगी।
बनारस-हडपसर तथा अयोध्या कैंट-लोकमान्य तिलक टर्मिनस अमृत भारत एक्सप्रेस सेवाओं से भोपाल मंडल के यात्रियों को नए गंतव्यों के लिए तेज, सुगम और सुविधाजनक रेल विकल्प उपलब्ध होंगे। रेल प्रशासन द्वारा दोनों ट्रेनों के नियमित संचालन की सूचना पृथक से जारी की जाएगी।
इन दोनों नई सेवाओं के शुभारंभ से स्पष्ट है कि भारतीय रेल यात्रियों को विश्वस्तरीय, आधुनिक और समावेशी रेल सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर अग्रसर है।

