भोपाल के इंश्योरेंस सलाहकार अजय साल्वे जर्मनी में हुए सम्मानित
भोपाल:
राजधानी भोपाल के प्रख्यात इंश्योरेंस सलाहकार अजय साल्वे ने शहर का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। एचडीओ एर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित बिज़नेस सेशन एंड रिकग्निशन कॉन्फ्रेंस में साल्वे को जर्मनी के डसेलडॉर्फ स्थित एर्गो ऑफिस में 23 अप्रैल 2026 को आमंत्रित किया गया, जहां उन्हें उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अजय साल्वे को विशेष अवॉर्ड प्रदान किया गया। यह सम्मान एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के एमडी एवं सीईओ पार्थनिल घोष तथा एर्गो इंटरनेशनल एजी के चेयरमैन थियो कोक्कालास द्वारा प्रदान किया गया।
यह उपलब्धि इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि एचडीएफसी एर्गो के देशभर में लगभग 1.5 लाख एजेंट्स में से केवल चुनिंदा टॉप परफॉर्मिंग सलाहकारों को ही इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए चुना गया था।
उल्लेखनीय है कि एर्गो इंटरनेशनल एजी, मुनिश री समूह का हिस्सा है, जो विश्व की अग्रणी री-इंश्योरेंस कंपनियों में शामिल है और 20 से अधिक देशों में कार्यरत है। भारत में यह एचडीएफसी बैंक के साथ मिलकर एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड का संचालन करती है। कंपनी हेल्थ इंश्योरेंस क्षेत्र में अपने मजबूत प्रदर्शन और 98.3 प्रतिशत क्लेम सेटलमेंट रेशियो के लिए जानी जाती है।
अजय साल्वे वर्तमान में 1000 से अधिक परिवारों को अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनका कार्यालय प्लॉट नंबर 43, आरआर आर्केड्स, एमपी नगर जोन-2, भोपाल में स्थित है। वे लाइफ, जनरल, हेल्थ इंश्योरेंस एवं म्यूचुअल फंड कंपनियों के लिए कंसल्टेंट के रूप में कार्यरत हैं तथा क्लेम कंसल्टेंसी में भी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान करते हैं।
साल्वे ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने सभी ग्राहकों को दिया। साथ ही उन्होंने एचडीएफसी एर्गो के जॉइंट प्रेसिडेंट हितेश बिरानी, एजेंसी हेड सचिन सिंघल एवं प्रेसिडेंट सेंट्रल जोन विक्रम जैन का मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
यह सम्मान अजय साल्वे के समर्पण, उत्कृष्ट कार्यशैली और ग्राहकों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण माना जा रहा है।

