भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस मई माह में 07 ट्रिप निरस्त रहेगी
भोपाल:
उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल अंतर्गत कनकपुरा स्टेशन पर यार्ड में मई माह में नानइंटरलॉकिंग कार्य के चलते के चलते भोपाल से संचालित ट्रेन भोपाल-जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस के कुछ फेरे निरस्त रहेंगे जिसका विवरण निम्नानुसार है –
निरस्त की जाने वाली गाड़ियाँ –
1. गाडी संख्या 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस भोपाल से 03, 04, 05, 08, 12, 13 एवं 14.05.26 को 07 ट्रिप निरस्त रहेगी।
2. गाडी संख्या 14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस जोधपुर से 02, 03, 04, 07, 11, 12 एवं 13.05.26 को 07 ट्रिप निरस्त रहेगी।
रेल प्रशासन यात्रियों से असुविधा के लिए खेद प्रकट करता है तथा सहयोग की अपेक्षा करता है। यह कार्य भविष्य में बेहतर संरक्षा, गति एवं परिचालन सुविधा सुनिश्चित करने हेतु किया जा रहा है। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व अपनी गाड़ी की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

