मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. मल्हारराव होल्कर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

भोपाल :

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने होल्कर राजवंश के संस्थापक स्व. मल्हारराव होल्कर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वे संपूर्ण राष्ट्र के गौरव हैं। उन्होंने मालवा की माटी को अपने शौर्य, वीरता और पराक्रम से सींचा। होल्कर राजवंश लोक-कल्याण और जनसेवा के लिए जाना जाता है। हम सभी उनसे प्रेरणा लेकर मध्यप्रदेश की समृद्धि के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।