बैरसिया में महिला कांग्रेस द्वारा पीएम मोदी के नाम पोस्टकार्ड लिख महिला आरक्षण लागू कराने मांग की

बैरसिया:

म.प्र.महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया के नेतृत्व में बुधवार को महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव राजकुमारी सुंदरलाल केवट ने महिलाओं के साथ बैरसिया पोस्ट ऑफिस पर पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पीएम मोदी के नाम पोस्टकार्ड लिखकर तत्काल महिला आरक्षण लागू करने की मांग की गई वही इस दौरान राजकुमारी सुंदरलाल ने बताया कि महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में पोस्टकार्ड अभियान की शुरुआत हो चुकी है। उसी को लेकर आज महिलाओं के साथ मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पोस्टकार्ड लिखकर महिला आरक्षण तत्काल लागू करने की मांग की गई।वही राजकुमार सुंदरलाल केवट ने कहा कि जब लाखों महिलाओं की आवाज़ एक साथ उठेगी तब भाजपा सरकार को ये आवाज सुनना ही पड़ेगा। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता एवं अन्य महिलाएं मौजूद रही