मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् का गंगा दशहरा महाअभियान 25 मई को, ”जल स्रोत पूजन के साथ निकलेगी गंगा कलश यात्रा”
भोपाल:
मुख्यमंत्री ने किया ”जन चेतना जल चेतना” पोस्टर का विमोचन
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् द्वारा आगामी गंगा दशहरा के पावन अवसर पर जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत आगामी 25 मई को प्रदेश की सभी पंचायतों में जिला प्रशासन एवं सामाजिक संगठनों के सहयोग से ”जल स्रोत पूजन एवं गंगा कलश यात्रा” का आयोजन किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य ”जन चेतना के माध्यम से जल चेतना” का विकास है।
इस महा अभियान के लिए जन-जन की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर मप्र जन अभियान परिषद् के उपाध्यक्ष मोहन नागर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सचिव शुक्ल एवं परिषद् के कार्यपालक निदेशक डॉ. बकुल लाड़ उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस अवसर पर प्रदेश की जनता का आह्वान किया कि जल स्रोतों के संरक्षण के माध्यम से प्रदेश को जल संकट से बचाना है। इस हेतु प्रत्येक नागरिक की इस अभियान में सहभागिता महत्वपूर्ण है।

