राष्ट्रपति मुर्मु का बैतूल हेलीपेड पर हुआ भव्य स्वागत
भोपाल :
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के बैतूल आगमन पर हेलीपेड पर भव्य एवं हार्दिक स्वागत किया गया। हेलीपेड पर सर्वप्रथम राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु का हेलीपेड पर केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री डी. डी. उईके, प्रभारी एवं लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, बैतूल विधायक एवं अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियो ने भी पुष्प-गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।
हेलीपेड पर मुख्य सचिव संजय शुक्ला, कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे तथा पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने भी राष्ट्रपति का स्वागत किया।
हेलीपैड पर दी गई आत्मीय विदाई
राष्ट्रपति मुर्मु एवं राज्यपाल पटेल को बैतूल हेलीपैड पर स्थानीय कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद आत्मीय विदाई दी गई। हेलीपैड पर केंद्रीय जनजाति कार्य मंत्री डी.डी. उईके, प्रभारी एवं लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल एसीएस, संजय शुक्ला, कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे एवं पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने राष्ट्रपति को आत्मीय विदाई दी।

