अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मध्यप्रदेश जीआरपी का सामूहिक योगाभ्यास
भोपाल :
“योग फॉर हेल्दी एजिंग” थीम के साथ प्रदेशभर के रेलवे परिसरों में 1129 से अधिक लोगों ने लिया भाग
रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर पहली बार आयोजित हुआ वृहद योग कार्यक्रम
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजधानी भोपाल स्थितरानी कमलापति रेलवे स्टेशनके प्लेटफॉर्म क्रमांक-1 पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रेल राजाबाबू सिंह के मुख्यआतिथ्य में पहली बार वृहद स्तर पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित यह विशेष कार्यक्रम यात्रियों, रेलवे कर्मचारियों एवं विभिन्न वर्गों के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।
रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल अंकित जायसवाल (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल नीतू सिंह डावर तथा उप पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल रामस्नेही चौहानविशेष रूप से उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि जीआरपी भोपाल इकाई के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में आयोजित योग कार्यक्रमों में शासकीय रेलवे पुलिस के 402 अधिकारी-कर्मचारी, रेलवे सुरक्षा बल के 150 जवान, 98 वेंडर, 85 कुली, 10 पॉइंट्समैन, 162 ऑटो चालक, 50 रिक्शा चालक, 50 रेलवे कर्मचारी तथा 122 रेल सेवा से जुड़े अन्य व्यक्तियों सहित लगभग 1129लोगोंने सहभागिता करते हुए सामूहिक रूप से योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

