पुलिस मुख्‍यालय में हुआ राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन

भोपाल : 

पुलिस मुख्यालय में जुलाई माह के प्रथम कार्य दिवस 01 जुलाई, बुधवार को राष्ट्रगान जन गण मन एवं राष्ट्रगीत वंदेमातरम का सामूहिक गायन हुआ। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा,  विशेष पुलिस महानिदेशक पंकज श्रीवास्‍तव, अनिल कुमार सहित पुलिस मुख्यालय के अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।