मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कैप्टन विक्रम बत्रा को श्रद्धांजलि अर्पित की
भोपाल :
कारगिल युद्ध में हुए थे शहीद
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परमवीर चक्र से सम्मानित, कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि कैप्टन बत्रा कारगिल युद्ध में शत्रुओं पर काल की भांति टूट पड़े और मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका शौर्य सदैव राष्ट्रसेवा की ऊर्जा प्रदान करता रहेगा।

