जिला मलेरिया द्वारा डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया से बचाव एवं रोकथाम हेतु विभिन्न गतिविधियां की जा रही आयोजित
भोपाल:
डेंगू, चिकुनगुनिया रोकथाम के लिए मलेरिया कार्यालय द्वारा जनवरी से अब तक ’’दो लाख चैबीस हजार चार सौ चैतीस’’ घरों का सर्वे किया गया। जिसमे 5269 घरों मे लार्वा पाया। 1647992 कंटेनरों में लार्वा की जांच की गई जिसमें 5776 कंटेनरों में लार्वा पाया गया। 2181 कंटेनर खाली कराए गए एवं 3595 कंटेनरों में लार्वी साइट दवा डाली गई।
जनवरी से अब तक 1 लाख 21 हजार 39 लोगो की मलेरिया जांच की गई जिसमें 4 पाॅजिटिव पाए गए इसी तरह 2 हजार 7 सौ 30 संभावित डेंगू मरीजों की जांच में 44 पाॅजिटिव पाए गए इसी तरह 615 संभावित चिकुनगुनिया मरीजो की जांच में 9 पॉजिटिव पाए गए।
प्रत्येक जोन के सभी वार्डो मे मलेरिया टीम द्वारा लार्वा सर्वे कार्य किया गया है साथ ही मलेरिया टीम द्वारा विभिन्न वार्डों की संजीवनी क्लीनिक, आंगनवाडियों एवं स्कूलों मे जा कर प्रचार-प्रसार गतिविधियां की जा रही है। वर्तमान में 9 जुलाई से 35 ट्राईवल हाॅस्टलस मे छात्रों मे ंमध्य जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
जोन-1 वार्ड-4 वनट्री हिल्स बैरागढ लार्वा सर्वे, गर्वमेट गल्र्स स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम, जोन-2 वार्ड-7 रामानंद नगर गुफा मंदिर के पास लार्वा सर्वे, जोन-3 वार्ड-13 नई बस्ती टीलाजमालपुरा, जोन-4 संजीवनी क्लीनिक अरीफ नगर, जोन-5 वार्ड-9 बाग मुंषी हुसैन, जोन-6 वार्ड-47 पंचषील नगर, जोन-7 वार्ड-33 संजीवनी क्लीनिक भीम नगर, जोन-8 वार्ड-28 राहुल नगर, जोन-9 चांदबड शासकी नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जोन-10 वार्ड-42 आमवाली मस्जिद जहांगीराबाद, जोन-11 वार्ड-71 सुभाष काॅलोनी, जोन-12 वार्ड-59 विकास नगर, जोन-13 वार्ड-54 साकेत नगर, जोन-14 वार्ड-57 विष्वकर्मा नगर पद्भनाभ नगर, जोन-15 वार्ड-56 नीरजा नगर, छत्रसाल नगर, छत्रसाल पब्लिक हा.से. स्कूल, जोन-16 वार्ड-68 छत्रपति नगर, जोन-17 वार्ड-78 न्यू लिटिल चिल्ड्रन स्कूल जयनगर, जोन-18 वार्ड-82 दामखेडा शासकीय प्रा.शाला, जोन-19 वार्ड-84 आंगनवाडी केन्द्र 610, जोन-20 वार्ड-6 हलालपुर काली मंदिर के पास, जोन-21 वार्ड-26 सरदार पटेल हाई स्कूल सूरज नगर, भावना परिसर बरखेडीकलां इत्यादि स्थानों पर लार्वा सर्वे, प्रचार-प्रसार, एवं जागरूकता गतिविधियां की गई।

