अब जबलपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस में फस्ट एसी कोच की सुविधा

भोपाल:

रेलवे यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते ट्रेनों में कोच लगाए जाते है। इसी कड़ी में भोपाल मंडल के इटारसी होकर जाने वाली जबलपुर-यशवंतपुर-जबलपुर एक्सप्रेस में सितम्बर माह से एक फस्ट एसी कोच लगाने निर्णय लिया गया है, जो कि निम्न तिथि से प्रभावी रहेगा।

जबलपुर-यशवंतपुर-जबलपुर एक्सप्रेस में फस्ट एसी कोच की सुविधा:-
1) गाड़ी संख्या 12194 जबलपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस में एक फस्ट एसी का कोच दिनाँक 12 सितम्बर 2026 से प्रभावी रहेगा।
2) गाड़ी संख्या 12193 यशवंतपुर-जबलपुर एक्सप्रेस में एक फस्ट एसी का कोच दिनाँक 13 सितम्बर 2026 से प्रभावी रहेगा।

कोच संरचना- अब उक्त दोनों ट्रेनों में निर्धारित तिथि से 01 फर्स्ट एसी, 02 सेकण्ड एसी, 05 थर्ड एसी, 01 थर्ड एसी इकॉनमी, 1 पेंट्रीकार, 6 स्लीपर क्लास, 04 जनरल कोच एवं 1 जनरेटरकार, 1 एसएलआरडी सहित कुल 22 एलएचबी कोच होंगें।

यात्रियों से अनुरोध है कि इस एसी कोच सुविधा का लाभ उठाएं और साथ ही ट्रेन में कोच की अधिक जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, एनटीईएस, रेल मदद 139 अथवा अधिकृत पूछताछ केंद्र से भी प्राप्त कर सकते हैं।