एमपी ट्रांसको ने चापड़ा में ऊर्जीकृत किया 50 एमवीए क्षमता का अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर : मंत्री तोमर

भोपाल :

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने देवास जिले की पारेषण प्रणाली को सुदृढता प्रदान करते हुए 220 केवी सब स्टेशन चापड़ा की क्षमता वृद्धि कर 50 एमवीए क्षमता का एक अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर स्थापित कर ऊर्जीकृत किया है। इस ट्रांसफार्मर के ऊर्जीकृत होने से सबस्टेशन की स्थापित ट्रांसफार्मेशन कैपेसिटी बढ़कर 153 एमवीए की हो गई है।

मंत्री तोमर ने बताया कि इस सब स्टेशन में यह 132/ 33 केवी लेवल का चौथा पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित कर ऊर्जीकृत किया गया है, इससे सब स्टेशन में सिंचाई के लिए एनवीडीए के पंप हाउस फीडर के साथ क्षेत्र मे सिंचाई एवं घरेलू लोड का उचित प्रबंधन किया जा सकेगा।

देवास जिले की ट्रांसफार्मेशन कैपेसिटी बढ़कर हुई 2058 एमवीए

एमपी ट्रांसको उज्जैन के अधीक्षण अभियंता अनिल सक्सेना ने बताया कि मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी देवास जिले में अपने 12 सब स्टेशनों के माध्यम से विद्युत पारेषण का कार्य करती है, जिसमें 220 के.व्ही. सब स्टेशन देवास व चापड़ा तथा 132 के व्ही के आगरोद, बीएनपी (बैंक प्रेस नोट), एमएसपी (मिनी स्टील प्लांट), शंकरगढ़, बरोठा, सोनकच्छ,किशनगढ़. कन्नौद, खातेगांव एवं सतवास शामिल हैं। इस ट्रांसफार्मर के स्थापित होने से देवास जिले की स्थापित ट्रांसफारमेशन कैपेसिटी बढ़कर 2058 एम वी ए की हो गई है।