03 माह में ट्रेनों में टिकट चेकिंग अभियान के दौरान 1.88 लाख मामलें पकड़े गए
भोपाल:
मंडल रेल प्रबंधक पंकज त्यागी के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया के निर्देशन व वाणिज्य विभाग की टीम के आपसी समन्वय से वर्तमान वित्तीय वर्ष के 03 माह अप्रैल, मई एवं जून में टिकट जांच के दौरान बिना टिकट, अनुचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले एवं बिना बुक गये सामान सहित कुल 1 लाख 88 हजार 2 सौ 06 मामलों से 13.75 करोड़ रुपये अर्जित किये। जिसमे बिना टिकट के 87,381 मामले, अनुचित टिकट के 1,00249 मामलें एवं 576 बिना बुक गये सामान के मामलें शामिल है।
जबकि केवल जून माह में टिकट चेकिंग अभियान के दौरान बिना टिकट के 24,325 मामलें, अनुचित टिकट के 31,465 मामलें एवं 192 बिना बुक गये सामान के मामलें पकड़े गए जिससे भोपाल मंडल को केवल जून में कुल 55,982 मामलों से कुल 4.22 करोड़ रूपए का राजस्व प्राप्त हुआ। इससे भोपाल रेल मंडल के आय में बढ़ोत्तरी हुई। जो कि वाणिज्य विभाग के टिकट चेकिंग कर्मचारियों द्वारा किया गया सराहनीय कार्य है ।
वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक सौरभ कटारिया नें यात्रियों से अपील की है कि उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

