मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर किया नमन
भोपाल :
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्व. राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर पुण्य स्मरण कर उन्हें नमन किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘एक्स’ पर कहा कि जनसेवा-गरीब कल्याण और समर्पण की प्रतिमूर्ति स्व. राजमाता सिंधिया का तपस्वी जीवन साहस, दया एवं संरक्षण का अविस्मरणीय अध्याय है, जो हम सभी को राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा।
