भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल अरुण कुमार श्रीधर वैद्य के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा और सेवा के लिए श्रीधर वैद्य का समर्पण एवं सर्वोच्च बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा।