मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संत शिरोमणि गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर किया नमन
भोपाल :
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संत शिरोमणि, भक्ति और मर्यादा के महाकवि, रामचरितमानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर सादर नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के चरित्र के माध्यम से गोस्वामी जी ने जो मंगलकारी और शुभ दीप प्रज्वलित किया है, वह अनंतकाल तक जनमानस को आलोकित करता रहेगा।

