मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रसिद्ध व्यंग्यकार हरिशंकर परसाई की जयंती पर किया नमन
भोपाल :
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के गौरव, हिंदी साहित्य के प्रसिद्ध लेखक एवं व्यंग्यकार स्व. हरिशंकर परसाई की जयंती पर उन्हें नमन किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘एक्स’ पर कहा कि ‘भोलाराम का जीव’, ‘सदाचार का ताबीज’ और ‘ठिठुरता हुआ गणतंत्र’ जैसी कालजयी रचनाओं के माध्यम से स्व. परसाई ने समाज की विसंगतियों, रूढ़ियों और पाखंड पर तीखा प्रहार किया। उनकी निर्भीक लेखनी आज भी समाज को सजग दृष्टि, आत्ममंथन और सत्य के पक्ष में खड़े होने की प्रेरणा देती है। उल्लेखनीय है कि स्व. हरिशंकर परसाई का जन्म 22 अगस्त 1924 को नर्मदापुरम (मध्य्प्रदेश) जिले में हुआ था।
